Uncategorized

लेवेंस्की बालिग थीं, क्लिंटन ने पद का गलत इस्तेमाल नहीं किया: पति के अफेयर पर हिलेरी



वॉशिंगटन. दुनियाभर में तेजी पकड़ रहे मीटू कैम्पेन के बीच अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने पति बिल क्लिंटन के अफेयर पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस की पूर्व इंटर्न मोनिका लेवेंस्की बालिग थीं, क्लिंटन ने पद का गलत इस्तेमाल नहीं किया।

  1. 2016 में डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली हिलेरी ने कहा- राष्ट्रपति के पद से क्लिंटन के इस्तीफा ना देने का फैसला सही था। इस मामले को पद के दुरूपयोग के तौर पर नहीं देखा जा सकता। तब लेवेंस्की 22 साल की थीं और वह बालिग थीं।

    hh

  2. हिलेरी ने सीबीसी न्यूज से बातचीत में कहा कि इस पूरे मामले की जांच की गई थी और जहां तक माना जाता है यह सही थी।

  3. क्लिंटन पर अफेयर के आरोपों के बाद करीब एक महीने तक संसद ने मामले की सुनवाई की थी। उन्हें पद से हटाने की मांग की थी। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता थी, लेकिन क्लिंटन के खिलाफ पड़े वोट इससे काफी कम थे।

  4. हालांकि, न्यूयॉर्क के सीनेटर क्रिस्टन गिलीब्रांड ने कहा था कि सदन ने क्लिंटन के खिलाफ अभियोग लगाया था, ऐसे में उन्हें खुद ही राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था।

  5. लेवेंस्की अब तक यही कहती रहीं कि क्लिंटन के साथ उनका अफेयर सहमति से हुआ था। हालांकि, इसी साल की शुरुआत में एक लेख में उन्होंने कहा कि वह अपने नजरिये की दोबारा समीक्षा करना चाहती हैं।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      बिल क्लिंटन और मोनिका लेवेंस्की।


      मोनिका लेवेंस्की 1995 से 1997 तक व्हाइट हाउस में इंटर्न थीं।


      मोनिका लेवेंस्की ने मी टू अभियान का समर्थन किया है।


      मोनिका लेवेंस्की के साथ नैटली प्लेन (बिल क्लिंटन से हाथ मिलाते हुए) भी इंटर्न के तौर पर व्हाइट हाउस में काम करती थीं।


      नैटली प्लेन ने कहा कि उन्हें कभी इस बात का पता नहीं चला कि मोनिका लेवेंस्की का किसी तरह का अफेयर है।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *