Uncategorized

वॉशिंगटन में भारतीयों के लिए लगाई जाएंगी हिंदी और संस्कृत की कक्षाएं



वॉशिंगटन. अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को हिंदी और संस्कृत सिखाने के लिए भारतीय दूतावास ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए वॉशिंगटन में दोनों विषयों की साप्ताहिक कक्षाएं लगाई जाएंगी।

भारतीय संस्कृति के जानकार डॉ. मॉक्स राज लोगों को दोनों विषयों की जानकारी देंगे। ये कक्षाएं एक घंटे की होंगी। डॉ. मॉक्स राज ने बताया कि दोनों विषयों की कक्षाएं दूतावास में ही लगाई जाएंगी। इन कक्षाओं के शुरू होने की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।

डॉ. राज के मुताबिक, हिंदी की कक्षा हर मंगलवार शाम 6 से 7 बजे तक लगेगी। वहीं, संस्कृत हर गुरुवार शाम 6 से 7 बजे पढ़ाई जाएगी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Indian embassy in US to start Hindi, Sanskrit classes

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *