Uncategorized

समुद्र के ऊपर और पानी में सुरंग में बन रहा 6.8 किमी लंबा टू-वे ब्रिज, 2 घंटे की दूरी 30 मिनट में होगी



बीजिंग. दुनियाभर में आए दिन पुल बनते रहते हैं। लेकिन चीन में अपनी तरह का दुनिया का अनोखा ब्रिज बन रहा है। दक्षिणी चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में बन रहा ब्रिज 6.8 किमी लंबा और 46 मीटर चौड़ा है। इसका 5.4 किमी का हिस्सा लिंगडिंग समुद्र के ऊपर बन रहा है, जबकि 1.2 किमी पानी के अंदर सुरंग से होकर निकलेगा।

यह दो तरफा आठ लेन का होगा। 2024 तक इसके बनकर तैयार होने की उम्मीद है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इसमें 6.69 बिलियन डॉलर (करीब 45 हजार 766 करोड़ रुपए) खर्च होंगे। यह 24 किमी क्षेत्र के पूर्वी और पश्चिमी शहरों को जोड़ेगा। इससे शेंजेन और झोंगशांग शहर की दूरी को 30 मिनट में तय की जा सकेगी।

पीक आवर्स में सुधरेगा ट्रैफिक जंक्शन
अभी तक यहां पहुंचने में करीब दो घंटे का समय लगता था। यह ब्रिज पीक आवर्स में ट्रैफिक जंक्शन को सुधारने का काम करेगा। दावा है कि इसके बनने के बाद यह अपनी तरह का दुनिया का सबसे बड़ा ब्रिज होगा।

100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गुजर सकेंगे वाहन
डिप्टी चीफ इंजीनियर यांग रन ने कहा- यह पुल आधुनिक तकनीक से बनाया जा रहा है। इसकी सुरंग से निकलने वाले वाहन 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गुजर सकेंगे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


making 6.8 km long two way bridge on the sea and in the water tunnel in china


making 6.8 km long two way bridge on the sea and in the water tunnel in china

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *