Uncategorized

सार्वजनिक जगहों पर शर्ट उतारी तो जुर्माना लगेगा, लोग बोले- 8 पैक एब्स कैसे दिखाएंगे



लाइफस्टाइल डेस्क. चीन में सार्वजनिक जगहों पर अगर शर्ट उतारी को जुर्माना भरना पड़ेगा। चीन के शेनडॉन्ग प्रांत में नया नियम लागू किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, नया नियम लोगों का असामाजिक व्यवहार रोकने के लिए लागू किया गया है।इसका पालन चीन के कई शहरों में किया जाएगा। हालांकि जुर्माना कितना भरना होगा यह स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है।

  1. चीन में 1 मार्च 2019 को नए नियमों की घोषणा की गई थी जिसे हाल ही में लागू कर दिया गया है। नए नियम के मुताबिक, सार्वजनिक जगह पर कमर तक कपड़े उतारने पर जुर्माना भरना होगा। यहां तक कि स्थानीय स्वीमिंग में नहाते वक्त भी इसका ध्यान रखाना होगा।

  2. एक चीनी अधिकारी के मुताबिक, नए नियमों को लागू करने के पीछे सरकार का लक्ष्य जुर्माना वसूलना नहीं बल्कि लोगों को शिक्षित करना है। हम चाहते हैं लोग नियमों का पालन करें और बुरे व्यवहार को सुधारें।नया नियम चीन के जीनान शहर में लागू किया गया है जबकि शेनयांग, हंडान और तियानजिन में पहले ही यह जुर्माना वसूला जा रहा है।

  3. नए नियम के मुताबिक, स्थानीय झरनों में पैर या कपड़े धोते हुए पाए जाने पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। सार्वजनिक जगह पर थूकने और जेब्रा कॉसिंग के अलावा भीड़ के बीच रास्ता पार करने पर भी जुर्माना भरना होगा।

    • नया नियम लागू होने के बाद सोशल मीडिया पर यह लोगों के बीच बहस का विषय बन गया। चीनी सोशल मीडिया वीबो पर एक यूजर ने लिखा- अब मैं अपने 8 पैक एब कैसे दिखाऊंगा।
    • एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या टीवी पर बॉक्सिंग अब भी लाइव दिखाई जाएगी?स्पोर्ट्स चैनल पर कितना फाइन लगेगा?
    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      प्रतीकात्मक फोटो।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *