Uncategorized

सिंगापुर से न्यूयॉर्क पहुंची सबसे लंबे रूट की नॉन स्टॉप फ्लाइट, 18 घंटे में 15 हजार किमी दूरी तय की



न्यूयॉर्क. दुनिया की सबसे लंबी दूरी की नॉन स्टॉप फ्लाइट शुक्रवार को सिंगापुर से न्यूयॉर्क पहुंची। सिंगापुर एयरलाइंस की इस फ्लाइट ने 15 हजार किलोमीटर की दूरी 17 घंटे और 52 मिनट में तय की। फ्लाइट ने गुरुवार को उड़ान भरी थी। इसमें 150 यात्री और 17 क्रू मेंबर मौजूद थे।

  1. पांच साल पहले फ्यूल महंगा होने की वजह से इसे बंद किया गया था। तब कच्चेतेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गई थी। हालांकि, इस वक्त भी क्रूड 84 डॉलरके ऊपर है, लेकिन विमान में कुछ तकनीकी बदलावों के बाद इसे फिर शुरू किया गया।

  2. फ्लाइट एसक्यू 22 शुक्रवार सुबह 5:29 बजे न्यूयॉर्क पहुंची। उड़ान को सिंगापुर से न्यूयार्क की यह दूरी 18 घंटे और 52 मिनट में तय करनी थी। लेकिन फ्लाइट तय वक्त से 32 मिनट पहले न्यूयॉर्क पहुंची।

  3. इसके साथ ही सिंगापुर एयरलाइंस की इस फ्लाइट ने कतर एयरवेज की दोहा-ऑकलैंड फ्लाइट का सबसे लंबी दूरी तय करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह 17 घंटे 50 मिनट में यह दूरी तय करती है। सिंगापुर एयरलाइंस इस बार फ्लाइट में जिम और अतिरिक्त डेटा जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

  4. फ्लाइट में करीब 161 यात्रियों के बैठने और लेटने की जगह दी गई है। पहले यह क्षमता 253 यात्रियों की थी। माना जा रहा है कि सीटों की संख्या कम कर एयरलाइंस यात्रियों को ज्यादा स्पेस देना चाहती है।

  5. एयरलाइंस ने तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से आने वाले खर्च को कम करने के लिए कार्बन फाइबर की स्पेशल बॉडी बनवाई है। हल्का होने की वजह से नया मॉडल पुराने के मुकाबले 25% कम तेल खर्च करेगा। क्रू को भी सफर के दौरान ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी। एक तरफ का सफर पूरा करने के बाद उन्हें न्यूयॉर्क में तीन रात आराम करने और घूमने का मौका मिलेगा।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      world longest flight from Singapore to New York lands


      फ्लाइट में 150 यात्री और 17 क्रू मेंबर मौजूद थे।


      यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए वाई-फाई, जिम और मुफ्त मनोरंजन सेवाएं मौजूद।


      फ्लाइट में करीब 161 यात्रियों के बैठने और लेटने की जगह।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *