Uncategorized

स्ट्रॉ ना मिलने से नाराज ग्राहक ने मैकडोनॉल्ड की कर्मचारी पर किया हमला, वीडियो वायरल



सेंट पीटर्सबर्ग.मैक डी की एक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में स्ट्रॉ न मिलने से नाराज ग्राहक महिला पर हमला करता है। इसके बाद महिला कर्मचारी भी ग्राहक को पीटती दिख रही है। ग्राहक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

डेनियल टेलर मैक डी शॉप गए थे। यहां वे ड्रिंक के साथ स्ट्रॉ न मिलने पर नाराज हो गए और उन्होंने महिला कर्मचारी पर हमला कर दिया। महिला ने भी जवाब में उनके साथ मारपीट की। शॉप पर मौजूद एक अन्य महिला ब्रेंडा बियानडूडी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

जनवरी 2020 से प्लास्टिक स्ट्रॉ पर लगेगी रोक

ब्रेंडा के मुताबिक, महिला कर्मचारी ने ग्राहक को बताया कि स्ट्रॉ को लॉबी में रखने का नियम नहीं है। इस पर डेनियल ने गुस्से में कहा कि ऐसा कोई भी कानून नहीं है। दरअसल, 1 जनवरी 2019 से लागू नियम के मुताबिक, प्लास्टिक के स्ट्रॉ ग्राहक के अनुरोध के बाद ही दिएजाएंगे। यहां प्लास्टिक स्ट्रॉ जनवरी 2020 के बाद पूरी तरह से बैन हो जाएंगे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Watch: McDonald’s employee attacked by man over a straw. She fought back

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *