Uncategorized

हडसन नदी पर बना 64 साल पुराना ब्रिज विस्फोट कर 5 सेकंड में गिराया गया



न्यूयॉर्क.अमेरिका में न्यूयॉर्क स्टेट के टैरी टाउन स्थित हडसन नदी पर बने 64 साल पुराने तपान सी ब्रिज से लोग अब आ-जा नहीं सकेंगे। वजहइस ब्रिज को गिरा दिया गया है। इसे गिराने के लिए विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। विस्फोटक ने 5 सेकंड में ही ब्रिज को ध्वस्त कर दिया। ब्रिज142 फीट की गहराई में डूब गया।

  1. तपान ब्रिज का निर्माण 1952 में शुरू हुआ था। इसे बनने में तीन साल लगे। इसकी लंबाई 4.8 किमी और ऊंचाई 672 फीट थी। यह न्यूयॉर्क स्टेट का सबसे लंबा ब्रिज था। इसे कोरियाई युद्ध के बाद 576 करोड़ रुपए में बनाया गया था। तब इसकी उम्र 50 साल तय की गई थी। ब्रिज के निर्माण के पहले दशक में ही इससे रोजाना 40 हजार लोग गुजरते थे।

  2. ब्रिज को गिराते समय दोनों ओर से यातायात रोक दिया गया। लोगों ने एक-दूसरे से ब्रिज से जुड़ी यादें बांटीं। एक महिला ने कहा कि वह इस ब्रिज को देखते-देखते बड़ी हुई थीं। यह उसके लिए दुखभरा पल है।

  3. तपान सी ब्रिज को हॉलीवुड फिल्मों में भी शूट किया गया है। इनमें 1960 की ‘बटरफील्ड-8’ और 2002 की ‘अनफेथफुल’ चर्चित हैं। ‘बटरफील्ड-8’में मशहूर अभिनेत्री एलिजाबेथ टेलर थीं। इस पुराने ब्रिज का स्थान पहले ही नया केबल ब्रिज ले चुका है।

    • न्यूयॉर्क में हडसन नदी का नया ब्रिज पुराने ब्रिज का स्थान ले चुका है। इस पर 2017 से आवागमन शुरू किया गया। इसे बनाने में चार साल लगे।
    • यह 5 किमी लंबा और 419 फीट ऊंचा है। इसे बनाने में 28476 करोड़ रुपए लगे। इस पुल का नाम न्यूयॉर्क स्टेट के पूर्व गवर्नर मारियो क्यूमो के नाम पर रखा गया है।
    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      तस्वीर न्यूयॉर्क के हडसन नदी पर बने तपान सी ब्रिज की है।


      तपान सी ब्रिज के बगल में 28476 करोड़ रु. से नया ब्रिज बनाया गया है।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *