Uncategorized

पुलिस ने स्ट्रॉबेरी से सुई निकलने का मामला सुलझाया, 50 साल की आरोपी महिला गिरफ्तार



सिडनी. ऑस्ट्रेलिया में एक महीने पहले तक स्ट्रॉबेरी और दूसरे फलों से सिलाई वाली सुइयां निकल रही थीं। इसके चलते पूरे देश में स्ट्रॉबेरी की बिक्री को काफी समय के लिए रोक दिया गया था। अब पुलिस ने स्ट्रॉबेरी में सुई घुसाने के आरोप में एक 50 साल की महिला को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में गहन जांच बिठाई गई थी।

  1. गिरफ्तार महिला को सोमवार को ब्रिसबेन स्थित अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने मामले में महिला की कथित भागीदारी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।

  2. स्ट्रॉबेरी में सुई निकलने का पहला मामला सितंबर में क्वींसलैंड से सामने आया था। स्ट्रॉबेरी के साथ सुई निगलने की वजह से ही एक युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

  3. इसके बाद न्यू साउथ वेल्स, विक्टोरिया, कैनबरा, साउथ ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया में भी कुछ मामले सामने आए। स्ट्रॉबेरी के अलावा केले, आड़ू जैसे फलों से सुई निकलने के मामलों के बाद पुलिस ने कई राज्यों में चेतावनी जारी कर दी थी।

  4. लोगों में डर फैलने के बाद सभी कंपनियों ने अपनी ब्रांड की स्ट्रॉबेरी वापस बुला लीं। पड़ोसी देश न्यूजीलैंड ने भी ऑस्ट्रेलिया से स्ट्रॉबेरी का आयात बंद कर दिया था। जिसके बाद राष्ट्रपति स्कॉट मॉरीसन ने आगे आ कर आरोपियों को कड़ी सजा देने की बात कही थी।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      50-Year-Old Woman Arrested Over Australia Strawberry Needle Scare

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *