Uncategorized

137 किलो वजनी व्यक्ति के पेट से निकाला 35 किलो का ट्यूमर



कैलीफोर्निया. अमेरिका के कैलीफोर्निया में रहने वाले 47 वर्षीय हैक्टर हर्नांडिस का वजन 137 किलो था। उनके दोस्त बीयर बैली (मोटा) कहकर चिढ़ाते थे। कुछ समय बाद हैक्टर को लगा कि वह कुछ ज्यादा ही मोटे होते जा रहे हैं। तब, उन्होंने डॉक्टर की सलाह ली। जांच में पता चला कि उनके पेट में रेट्रो पेरिटोनियल लाइपो सारकोमा नाम की बीमारी (पेट का कैंसर) है।

डॉक्टर्स की सलाह पर उन्होंने ऑपरेशन कराया, जिसमें 35 किलो का ट्यूमर निकला। अब उनका वजन 102 किलो रह गया। ऑपरेशन में करीब 8 घंटे का समय लगा। डॉक्टर्स ने बताया कि पेट में दर्द, सूजन और कब्ज की शिकायत होना इस बीमारी के मुख्य लक्षण हैं। हालांकि, अब वह स्वस्थ हैं। हैक्टर का कहना है कि उसने कभी बीयर नहीं पी है। लेकिन मोटापे के कारण उसके दोस्त बीयर बैली कहकर चिढ़ाते थे। ऑपरेशन में 8 घंटे लगे। इसके बाद हैक्टर का वजन 102 किलो हो गया।

us

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Hector Hernandez had 77-pound cancerous tumor in california

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *