Uncategorized

2018 में एच-1बी वीजा पाने वालों में तीन चौथाई भारतीय, चीन दूसरे नंबर पर



वॉशिंगटन. अमेरिका के नागरिकता और आव्रजन सेवा विभाग ने शुक्रवार को एच-1बी वीजा के संबंध में एक रिपोर्ट जारी की। इसके मुताबिक, 2018 में 5 अक्टूबर तक अमेरिका में मौजूद एच-1बी वीजाधारकों में करीब तीन चौथाई भारतीय हैं। इस लिस्ट में चीन केनागरिक दूसरे नंबर पर हैं।

  1. अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा विभाग के मुताबिक, अमेरिका में नौकरी करने के लिए 5 अक्टूबर 4,19,437 विदेशी नागरिकों को एच-1बी वीजा जारी किया गया। इनमें 3,09,986 भारतीय हैं।

  2. अमेरिकी अधिकारियों की मानें तो इस रिपोर्ट में लिंग भेद होने की बात भी सामने आई है। इसके मुताबिक, चार एच-1बी वीजाधारकों में महज एक महिला शामिल है। कुल 4,19,637 एच-1बी वीजाधारकों में 1,06,096 महिलाएं (25.3%) हैं। वहीं, पुरुषों की संख्या 3,11,997 (74.3%) है।

  3. भारतीयों को जारी एच-1बी वीजा में लैंगिक असमानता काफी ज्यादा है।
    रिपोर्ट के मुताबिक, एच-1बी वीजाधारक 3,09,986 भारतीयों में महज 63,220 महिलाएं (20.4%) शामिल हैं।पुरुष 2,45,517 (79.2%) हैं।1,249 भारतीय लापता की कैटिगरी में रखा गया है।

  4. भारत के बाद चीन के नागरिकों को सबसे ज्यादा एच-1बी वीजा मिला है। इनकी संख्या 47,172 है। हालांकि, चीनी नागरिकों में लैंगिक असमानता नहीं दिखी। चीन की 21,342 महिलाओं और 25,718 पुरुषों को एच-1बी वीजा मिला।

  5. सिर्फ फिलीपींस ऐसा देश है, जहां के नागरिकों में महिलाओं को ज्यादा एच-1बी वीजा मिला है। फिलीपींस की 1712 महिलाएं और 1519 पुरुष इस वक्त अमेरिका में नौकरी कर रहे हैं।एच-1बी वीजा की जेंडर रिपोर्ट ट्रम्प प्रशासन के उस फैसले के बाद आई, जिसमें एच-1बी वीजा आवेदन की पॉलिसी में बदलाव की बात कही गई।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Three-fourths of H1B visa holders in 2018 are Indians: US report

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *