6 साल बाद पाकिस्तान लौटीं मलाला, महिला शिक्षा की पैरवी करने पर तालिबान ने 2012 में मारी थी गोली
सबसे कम उम्र में शांति का नोबेल पुरस्कार पाने वाली मलाला यूसुफजई करीब छह साल बाद गुरुवार तड़के अपने वतन पाकिस्तान लौटीं। खबर है कि वे 2 अप्रैल तक यहां रहेंगी। 20 साल की मलाला को 2012 में तालिबान ने लड़कियों के शिक्षा के अधिकार की पैरवी करने के विरोध में सिर में गोली मार दी थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए लंदन ले जाया गया। तब वे वहीं रह रही हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: bhaskar international story