Uncategorized

66 साल के राजा ने राज्याभिषेक से 3 दिन पहले 26 साल छोटी बॉडीगार्ड से शादी की



बैंकॉक. थाईलैंड के राजा महा वजिरालॉन्गकोर्न (66)ने अपने राज्याभिषेक से तीन दिन पहले ही निजी सुरक्षाकर्मी सुथिदा तिजाई (40) से शादी कर ली। राजमहल की तरफ से बुधवार कोयह ऐलान किया गया।उन्हें रानी का दर्जा दिया गया है।

वजिरालॉन्गकोर्न 2016 में अपने पिता राजा अतुल्यतेज भूमिबोल के निधन के बाद संवैधानिक तौर पर राजा घोषित किए गए थे। हालांकि, करीब एक साल का शोक घोषित किए जाने की वजह से अभी तक आधिकारिक तौर पर उनका राज्याभिषेक नहीं हुआ है। वजिरालॉन्गकोर्न पहले भी तीन बार शादी कर चुके हैं। उनके सात बच्चे हैं।

थाई टीवी चैनलों पर प्रसारित की गई राजा की शादी
रानी सुथिदा लंबे समय से वजिरालॉन्गकोर्न के साथ हैं। हालांकि, दोनों ने ही अपने रिश्तों को लेकर कोई बयान नहीं दिया। बुधवार कोे राजमहल की तरफ से अचानक हुए ऐलान के बाद दोनों की शादी का देशभर के टीवी चैनलों में प्रसारण किया गया। इसमें राजा वजिरालॉन्गकोर्न को रानी सुथिदा के सिर पर पवित्र जल डालते दिखाया गया। बाद में दोनों ने विवाह रजिस्ट्री में हस्ताक्षर किए।

कौन हैं रानी सुथिदा?
सुथिदा थाई एयरवेज में फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर काम करती थीं। 2014 में वजिरालॉन्गकोर्न ने उन्हेंअपनी निजी बॉडीगार्ड यूनिट का डिप्टी कमांडर नियुक्त किया था। वजिरालॉन्गकोर्न ने राजा बनने के बाद सुथिदा को दिसंबर 2016 में सेना में जनरल का पद दे दिया था। 2017 में उन्हें राजा के निजी बॉडीगार्ड का पद दिया गया था।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


राजा महा वजिरालॉन्गकोर्न (सफेद ड्रेस में) ने 2017 में सुथिदा तिजाई (गुलाबी ड्रेस में) को निजी सुरक्षाकर्मी नियुक्त किया था।


शादी के दौरान वजिरालॉन्गकोर्न से आशीर्वाद लेतीं सुथिदा।


राजा ने नई रानी के साथ राजमहल में ही विवाह रजिस्ट्री पर हस्ताक्षर किए।


शनिवार से शुरू होंगी वजिरालॉन्कोर्न का राज्याभिषेक।


राजा वजिरलॉन्गकोर्न ने सुथिदा पर पवित्र जल डालकर उनसे विवाह किया।


शादी की रस्म निभाने के लिए सोने के सिंहासन पर बैठे राजा वजिरालोंगकोर्न तक रानी रेंगकर पहुंचीं। रॉयल कोर्ट के रजिस्ट्रार और अन्य सदस्य भी रेंगते हुए पहुंचे।


Thailand King Marries Bodyguard ahead of coronation ceremony making her queen


Thailand King Marries Bodyguard ahead of coronation ceremony making her queen

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *