माउंट गुरजा में हिमस्खलन, 4 शेरपा और 5 दक्षिण कोरियाई पर्वतारोहियों की मौत
काठमांडू. नेपाल के माउंट गुरजा पर हिमस्खलन की चपेट में आकरनौलोगों की मौत हो गई। इनमें दक्षिण कोरिया के पांच पर्वतारोही और चार नेपाली गाइड शामिल हैं। यहहादसा शुक्रवार को हुआ। इस दल ने 7 अक्टूबर को चढ़ाई शुरू की थी।
3500 मीटर की ऊंचाई पर हुआ हादसा :जिस पर्वत पर यह हादसा हुआ वो नेपाल के हिम्सखलन अन्नपूर्णा क्षेत्र में है।ट्रेकिंग कैम्प के प्रबंध निदेशक वांगचु शेरपा ने बताया कि खराब मौसम की वजह से पर्वतारोहियों का यह दल3500 मीटर की ऊंचाई पर कैम्प में रुका था।बर्फीले तूफान के बाद हुए हिमस्खलन से यह कैम्प तबाहहो गया। उन्हेंमाउंट गुरजा की चोटी पर पहुंचने के लिए करीब 3700 मीटर की चढ़ाई और करनी थी। शवों को लाने के लिए शनिवार सुबह एक रेस्क्यू हेलिकॉप्टर मौके पर रवाना किया गया।
पर्वतारोहण में माहिर थे टीम के लीडर :जानकारी के मुताबिक, दल के लीडर किम चांग-हो दक्षिण कोरिया के पहले पर्वतारोही थे जिन्होंने बिना अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलेंडर के 8000 मीटर से ऊंची 14 चोटियां पार की थीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: bhaskar international story