Uncategorized

न्यूजीलैंड के सांसद पर पांच महिलाओं ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप



वेलिंगटन. न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद जैमी-ले रॉस पर पांच महिलाओं ने यौन उत्पीड़न, दुर्व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगाया। दो महिलाओं का कहना है कि पूर्व अध्यक्ष ने शादी के बाद भी उनसे सं

बंध रखे और उनका उत्पीड़न किया। वहीं, दो अन्य महिलाओं का कहना है कि पूर्व अध्यक्ष ने उनके साथ गाली-गलौज की और अपने पद का डर दिखाते हुए उन्हें धमकी दीं। मी टू कैंपेन पूरी दुनिया में चल रहा है, लेकिन न्यूजीलैंड की राजनीति में इसका पहला मामला सामने आया है।

पूर्व सांसद रॉस पर आरोप है कि उन्होंने यौन संबंध बनाने के बाद महिलाओं का इस्तेमाल अपने विरोधी नेताओं के बारे में जानकारी जुटाने के लिए किया। एक पीड़ित महिला ने यह जानकारी न्यूजीलैंड की न्यूज वेबसाइट न्यूजरूम इंवेस्टिगेशन को दी। महिला ने बताया कि रॉस ने शादीशुदा और बच्चे होने के बावजूद पांच महिलाओं से संबंध रखे।

खुद पर आरोप लगने के बाद रॉस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि उन पर चार महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, जो उनके विरोधियों की साजिश का हिस्सा है। वहीं, मीडिया को दिए इंटरव्यू में दो महिलाओं ने बताया कि रॉस ने अपनी बातों में फंसाकर उन्हें झांसे में लिया।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


जैमी-ले रॉस।

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *