Uncategorized

2017 में नागरिकता पाने वालों में दूसरे नंबर पर रहे भारतीय, 50 हजार लोगों को मिली सिटीजनशिप



वॉशिंगटन. एच-1बी वीजा पर ट्रम्प प्रशासन की ओर सख्ती की खबरों के बीच एक आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017 में करीब 50 हजार भारतीयों को अमेरिकी नागरिकता दी गई। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग की सालाना प्रवासी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल 50,802 भारतीयों को देश की नागरिकता मिली। यह 2016 के 46,188 के आंकड़े से चार हजार ज्यादा है। इससे पहले 2015 में 42,213 भारतीयों को अमेरिकी नागरिकता दी गई थी।

  1. 2017 में अमेरिका ने कुल 7,07,265 विदेशियों को नागरिकता दी। यह 2016 के 7,53,259 से करीब 45 हजार कम है। इससे पहले 2015 में 7,30,259 लोगों को अमेरिकी नागरिकता मिली थी। माना जा रहा है कि ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद सरकार ने नागरिकता पाने के मानकों को कठिन बना दिया है।

  2. 2017 में विदेशी नागरिकों में सबसे ज्यादा मैक्सिको के 1,18,559 लोगों को अमेरिका की नागरिकता मिली। इसके बाद दूसरे नंबर पर भारतीय रहे। इस दौरान 37,674 चीनी अमेरिकी नागरिक बने। चौथे पर फिलीपींस (36,828), पांचवें पर डोमिनिकन रिपब्लिक (29,734), और छठे पर क्यूबा (25,961) के नागरिकों को अमेरिका ने अपने यहां नागरिकता दी।

  3. आंकड़ों के मुताबिक, 2017 में 3,96,234 महिलाओं को अमेरिकी नागरिकता मिली। यह पुरुषों के 3,10,987 से 85 हजार ज्यादा रही।

  4. रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिकी नागरिकता पाने वालों में से करीब 12 हजार भारतीय कैलिफोर्निया में बसे। इसके बाद न्यूजर्सी में 5900 और टेक्सास में 3700 भारतीयों ने बसेरा बनाया। इसके अलावा करीब 7100 नए अमेरिकी नागरिकों ने न्यूयॉर्क और पेंसिलवेनिया को भी घर के तौर पर चुना।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      50,000 Indians took US citizenship in 2017 claims official report

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *