एपल ने फेसटाइम ऐप से बग हटाया, इसका पता लगाने वाले 14 साल के छात्र को इनाम देगी
कैलिफॉर्निया. एपल ने फेसटाइम ऐप में आए बग को हटा दिया है। इसका पता लगाने वाले 14 साल के छात्र ग्रांट थॉम्पसन को एपल कैश रिवॉर्ड भी देगी। यह रकम कितनी होगी, इस बारे में पता नहीं चल पाया है। फेसटाइम में बग आने का खुलासा पिछले महीने हुआ था। सबसे पहले थॉम्पसन ने ही इसके बारे में बताया था।
फेसटाइम इस्तेमाल करने वाले आईफोन यूजर की आवाज बिना कॉल रिसीव किए ही कॉल करने वाले तक पहुंच रही थी। ग्रुप कॉलिंग में यह दिक्कत आई थी। आईफोन से आईफोन और आईफोन से मैक पर कॉल करने पर भी ऐसा हो रहा था। एक यूजर ने ट्विटर पर इसका वीडियो भी पोस्ट किया था।
Now you can answer for yourself on FaceTime even if they don’t answer🤒#Apple explain this.. pic.twitter.com/gr8llRKZxJ
— Benji Mobb™ (@BmManski) January 28, 2019
एपल ने अब फेसटाइम सॉफ्टवेयर का आईओएस 12.1.4 वर्जन रिलीज किया है। इसमें बग की दिक्कत नहीं होने का दावा किया गया है। आईफोन यूजर इसे अपडेट कर सकते हैं।
एपल का कहना है कि जिन यूजर ने सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं किया है, उनकी सुरक्षा के लिए फेसटाइम ऐप के साथ ही सर्वर को भी अपडेट किया है। इससे फेसटाइम का लाइव फोटो फीचर ब्लॉक हो जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: bhaskar international story