विवेक ने माफी मांगी, कहा- महिलाओं के अपमान के बारे में सोच भी नहीं सकता
अभिनेता विवेक ओबेराॅय ने ऐश्वर्या राय पर शेयर किए मीम पर माफी मांग ली है। उन्होंने लिखा, “कभी-कभी पहली नजर में एक इंसान को जो मजाकिया लगता है, जरूरी नहीं कि दूसरे को भी वैसा ही लगे। मैंने 10 साल में 2000 से ज्यादा वंचित लड़कियों को मजबूत बनाने का काम किया है। मैं कभी किसी महिला के अपमान के बारे में सोच भी नहीं सकता।” विवेक ने ट्वीट डिलीट कर कहा कि अगर किसी भी महिला को उनके ट्वीट से कष्ट हुआ है तो उन्हें इसका खेद है।
Source : Dainik bhaskar
Visits:23