बाढ़ से 51 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया
जोहान्सबर्ग. दक्षिण अफ्रीका में आई बाढ़ से करीब 51 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा नेबाढ़ से प्रभावित पूर्वी क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंनेबताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से एक हजार से ज्यादालोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। पिछले कुछ दिनों से देश के दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से स्थिति भयावह हो गई है।
क्षेत्रीय मंत्री नोमुसा दुबे-नेक्यूब ने बताया कि दुर्भाग्य से मृतकों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है।मंगलवार को मृतकों की संख्या 33 थी। बचावकर्मी मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हुए हैं।
राष्ट्रपति रामफोसा ने आपदा में मरने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि इस विपदा की स्थिति में पूरे देश को बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़े होने की जरूरत है।सेना को बचाव कार्य में लगाया गया है।
देश के मौसम विभाग ने खराब मौसम और मूसलाधार बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। तटीय इलाकों में स्थिति और अधिक खराब होने की आशंका जताई गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से आईं तस्वीरों में भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुईं इमारतें और सड़कें देखी जा सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: bhaskar international story