Uncategorized

अमेरिकी-मैक्सिकंस को फ्लाइट के किराए में छूट मिल रही, डीएनए टेस्ट के जरिए मिलेगा डिस्काउंट



मैक्सिकोसिटी. अमेरिका और मैक्सिको के बीच सीमा विवाद चल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति सीमा पर दीवार बनाने की बात कह चुके हैं। वहीं, एयरोमैक्सिको (मैक्सिको की राष्ट्रीय उड़ान सेवा) ने अमेरिका में रहने वाले मैक्सिको मूल के लोगों को उनके देश आने पर फ्लाइट के किराए में छूट देने की बात कही है। छूट देने की इस योजना को डीएनए डिस्काउंट नाम दिया गया है।

  1. 2017 में करीब 3.5 करोड़ अमेरिकी मैक्सिको गए थे। अब मैक्सिको इस संख्या को बढ़ाना चाहता है।फ्लाइट के किराए में छूट पाने के लिए अमेरिकी-मैक्सिकंस को डीएनए टेस्ट कराना होगा। छूट कितनी मिलेगी, यह उसके डीएनए में मैक्सिकन अंश के प्रतिशत पर निर्भर करेगा। मसलन किसी व्यक्ति के डीएनए में 20% मैक्सिकन अंश हैं तो उसे 20% छूट मिलेगी।

  2. एयरोमैक्सिको की तरफ से यह छूट पश्चिमी अमेरिका के राज्यों एरिजोना और उटाह के लिए दी जा रही है। माना जा रहा है कि इस प्रयास के जरिए मैक्सिको आने वाले लोगों की संख्या में इजाफा होगा।

  3. योजना लाने से पहले एयरोमैक्सिको के प्रतिनिधियों ने व्हार्टन और टेक्सास के लोगों से मैक्सिको को लेकर उनकी राय जानी। लोगों ने मैक्सिको जाने को लेकर खास इच्छा नहीं जताई। एक व्यक्ति ने कहा कि जब अपने घर में ही शांति से रहना चाहता हूं। इसके लिए दूसरे देश जाने की जरूरत क्या है।

  4. कई अन्य लोगों ने भी कहा- मैक्सिको की चीजें मसलन बरीटो और टकीला, अमेरिका में ही मिल जाती हैं, लिहाजा उनका वहां जाने का कोई इरादा नहीं है।

  5. अमेरिका में रह रहे मैक्सिकंस के डीएनए में मैक्सिकन अंश का कितना प्रतिशत है, इस बात पर भी लोगों में संशय है। कुछ लोग ऑन-कैमरा डीएनए में मैक्सिकन अंश का प्रतिशत बता रहे हैं। एक दंपति को इस बात पर आश्चर्य हुआ जिसमें पति के डीएनए में मैक्सिकन अंश पत्नी की तुलना में ज्यादा पाया गया।

  6. किसी भी राजनेता या राजनीतिक मुद्दे का नाम लेकर जिक्र नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि इस तरह की योजना लाकर एयरोमैक्सिको अमेरिका के साथ चल रहे तनाव के बारे में जानना चाहता है।

  7. यह पहली बार नहीं है जब एयरोमैक्सिको ने किसी राजनीतिक मुद्दे का इस्तेमाल व्यावसायिक मकसद के लिए किया हो। 2016 में कंपनी ने फ्रंटेरास (बॉर्डर) नाम से ऐड जारी किया था। इसमें श्वेत-अश्वेत चेन से बंधे बच्चों को दीवार से बंधा दिखाया गया था।

  8. एयरोमैक्सिको के डीएनए डिस्काउंट को भी राजनीति से प्रेरित बताया जा रहा है। ट्रम्प मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाए जाने की बात कह चुके हैं। डीएनए डिस्काउंट को एयरलाइन की एडवरटाइजिंग एजेंसी ने जारी किया है। एयरोमैक्सिको ने इस पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      AeroMexico DNA Discounts programme goes viral

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *