Uncategorized

ऑटो कंपनी निसान के चेयरमैन गिरफ्तार, इनकम छिपाने और भ्रष्टाचार के आरोप: रिपोर्ट



टोक्यो. जापान की कार कंपनी निसान मोटर के चेयरमैन कार्लोस घोस (64) कोसोमवार को गिरफ्तारकर लिया गया। जापानी मीडिया में यह दावा किया जा रहा है।उन पर जापान के वित्तीय कानून के उल्लंघन का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिकनिसान ने भी आरोपों की पुष्टि करते हुए कहा कि कार्लोस ने कई सालों तक अपनी इनकम वास्तविक से कम बताई। उन्होंने कंपनी के पैसे का निजी इस्तेमाल किया।व्हिसल ब्लोअर की शिकायत पर कार्लोस के खिलाफ जांच शुरू हुई थी। उन्हेंचेयरमैन के पद से हटाया जाएगा।कंपनी के एक डायरेक्टर ग्रेग कैली पर भी ऐसे ही आरोप हैं। उन्हें भी बाहर किया जाएगा।

कार्लोस फ्रांस की ऑटो कंपनी रेनो के चेयरमैन और सीईओ भी हैं।कार्लोस की गिनती जापान के टॉप एग्जीक्यूटिव में होती है। उन्होंने निसान को दिवालिया होने से बचाया था। साल 1999 में रेनो ने निसान में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदी थी। उसके बाद कार्लोस निसान से जुड़े और 2001 में सीईओ बन गए थे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Nissan chairman Karlos Ghosn to be arrested in Japan for alleged financial

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *