Uncategorized

चार जेलों में लगातार दूसरे दिन हिंसा भड़की, 42 कैदियों की मौत



रियो डिजेनेरियो. उत्तरी ब्राजील कीचार जेलों में हुईहिंसा में दो दिनों में 57 लोग मारे गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को कैदियों के बीच हुई झड़प में 42 लोग मारे गए। इसके एक दिन पहले रविवार को 15 लोगों की मौत हो गई थी। यह हिंसा एमेजोनस राज्य की राजधानी मनौस कीचार जेलों में हुई।

मरने वालों में 27 कैदी एक ही जेल के

अधिकारियों के मुताबिक, इनमें 27 कैदी मनौस के एंटोनियो ट्रिंडेड पैनल इंस्टीट्यूट (जेल) के थे। फेडरल सरकार ने कहा है किजेलों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।बताया जाता है कि मनौस से करीब 28 किलोमीटर दूर स्थित जेल में कैदियों की मुलाकात के दौरान रविवार को यह हिंसा हुई। उन्होंने ट्रूथब्रश को हथियार बनाकर एक दूसरे पर हमला किया।

जेलों में क्षमता से दोगुने कैदी
कैदियों की संख्या के मामले में ब्राजील विश्व में तीसरे नंबर पर है। जून 2016 में यहां 7 लाख 26 हजार 712 कैदी थे। जेल की क्षमता के लिहाज से यहां कैदियों की तादाद लगभग दोगुनी है। कैदियों के बीच यहां गैंगवार होतारहताहै। जनवरी 2017 मेंजेल में कैदियों ने विद्रोह कर दिया था, जिसके कारण 56 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले उत्तर पूर्वी शहर रेसिफकी जेल से 100 से ज्यादा कैदी फरार हो गए थे। उन्होंने विस्फोट कर जेल की दीवार गिरा दी थी। हालांकि, बाद में इनमें से ज्यादातर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

बार के बाहर गोलीबारी में 4 की मौत

वहीं, साओ गोंकालो इलाके में एक बार के बाहर हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। अग्निशामक विभाग ने बताया कि इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति ने कार के भीतर से बार के बाहर मौजूद लोगों पर अंधाधुंधगोलियां चलाना शुरू कर दी।घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो ने अस्पतालले जाते समयदम तोड़ दिया।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


प्रतीकात्मक चित्र।

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *