Uncategorized

दजला नदी में नाव पलटने से 19 बच्चों समेत 94 की मौत, कुर्दिश नया साल मनाने जा रहे थे



बगदाद. इराक के मोसुल में दजला (टिग्रिस) नदी में नाव पलटने से 94 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। ये लोग कुर्दिश नया साल (नौरोज) मनाने जा रहे थे। इसके चलते प्रधानमंत्री अदेल अब्देल महदी ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

  1. नाव में महिलाएं, पुरुष और बच्चे थे। ये सभी लोग गुरुवार को दजला नदी के पास एक एक जगह पर नौरोज के मौके पर पिकनिक मनाने जा रहे थे। हादसे की वजह नाव मे ज्यादा लोगों का होना बताया जा रहा है।

  2. आंतरिक मंत्रालय के मुताबिक- 55 लोगों को बचा लिया गया। मंत्रालय के प्रवक्ता साद मान ने बताया कि मृतकों में 19 बच्चे भी थे। हादसे में 61 महिलाओं की मौत हो गई।

  3. इराक में बीते सालों में आईएसआईएस का कब्जा रहा। इस दौरान आतंकियों द्वारा मारे जाने की खबरें कई बार आईं लेकिन इस तरह के हादसे कम हुए हैं।

  4. प्रधानमंत्री अदेल के मुताबिक- इस तरह की घटना की उम्मीद कोई नहीं कर सकता। एक आदमी तैरकर किनारे तक आ गया। नाव पर कई महिलाओं और बच्चे थे। मोसुल के एक सुरक्षा अधिकारी कहना है कि नाव ओवरलोडेड थी, उस पर करीब 100 लोग सवार थे, यही हादसे की वजह बना।

  5. इराक की जस्टिस मिनिस्ट्री ने 9 फेरी कंपनियों के अधिकारियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया है। नौकाओं के मालिकों के देश से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हाल ही में अफसरों ने लोगों को भारी बारिश के चलते मोसुल डैम के खोले जाने और नदी का स्तर बढ़ने की चेतावनी दी थी। शवों की खोज के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      हादसे में बचे व्यक्ति से मिलने पहुंचे प्रधानमंत्री अदेल अब्देल महदी।


      लोग कुर्दिश नया साल नौरोज मनाने जा रहे थे।


      शवों की खोज के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *