Uncategorized

नमक-मिर्च की डिब्बियों का संग्रहालय बनाया, यहां इनके 37 हजार जोड़े रखे



येरुशलम. इजरायल के हदेरा शहर में एक अनोखा म्यूजियम बनाया गया है। इसमें खाने पर नमक-मिर्च छिड़कने वाली डिब्बियों के 37 हजार जोड़ेरखे गए हैं। म्यूजियम का नाम भी सॉल्ट एंड पेपर म्यूजियम रखा गया है। म्यूजियम के लिए अलग-अलग तरह की डिब्बियां जुटाने में इसके मालिक ऐतन बार-ऑन्स को 58 साल लगे।

  1. बार-ऑन्स के कलेक्शन में सांता क्लॉज, क्रिसमस ट्री, टॉयलेट सीट्स, कई पशु, पारंपरिक परिधान पहने हुए लोग, ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथऔर उनका कुत्ता भी शामिल है।

    Museum

  2. बार-ऑन्स को ज्यादातर डिब्बियां तोहफे, दान में मिलीं या फिर उन्हें खरीदनी पड़ीं। वेकहते हैं- यहां आने वालों में मुस्लिम, ईसाई,यहूदी सभी लोग हैं। हर कोई यहां आकर खुश रहता है। इजरायल में तीन धर्मों इस्लाम, ईसाई और यहूदी समुदाय के लोग रहते हैं।

  3. बार-ऑन्स ने 2014 में डिब्बियां जुटाना शुरू किया था। वेकहते हैं- मैं चाहता हूं संग्रहालय का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में शुमार हो। इसके लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अफसर भी जल्द ही यहां आने वाले हैं।

  4. बार-ऑन्स ने हर डिब्बी का डिजिटलरिकॉर्डतैयार किया है। सबसे पुरानी डिब्बी 1703 की है, वहीं सबसे महंगी डिब्बी की कीमत 17 हजार डॉलर (करीब 12 लाख रुपए) है।

    Museum

  5. बार-ऑन्स कहते हैं- 40 हजार पेयर्स हो जाने पर मैं कलेक्शन करना बंद कर दूंगा। किसी भी इंसान के लिए इतनी संख्या में चीजों को संभालना कठिन होता है। आखिर मेरी भी सीमा है।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Israel Famous salt and pepper shaker museum 37 thousand pairs are on display


      ऐतन बार-ऑन्स 58 साल से इन डिब्बियों को जुटा रहे हैं।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *