पहली बार मंगल ग्रह पर हवाओं की आवाज रिकॉर्ड हुई, नासा के इनसाइट लैंडर ने भेजा ऑडियो
वॉशिंगटन.नासा के रोवर ‘इनसाइट लैंडर’ ने पहली बार मंगल ग्रह पर हवाओं की आवाज रिकॉर्ड की। स्पेस एजेंसी ने10 साल पहले रोवर को लाल ग्रह पर भेजा था। जिसे 26 नवंबर को मंगल की जमीन पर लैंड कराया गया। नासा की जेट प्रोपल्शन लैब ने हवाओं की रिकॉर्डिंग शुक्रवार शाम जारी की। एजेंसी केमुताबिक, यह रिकॉर्डिंग उस वक्त की है जब मंगल पर 16 से 24 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं।
#Mars, I hear you and I’m feeling the good vibrations left in the wake of your Martian winds. Take a listen to the #SoundsOfMars I’ve picked up. 🔊
More on https://t.co/auhFdfiUMg pic.twitter.com/shVmYbfHRs— NASA InSight (@NASAInSight) December 7, 2018
इनसाइट लैंडर के प्रमुख जांचकर्ता ब्रूस बेनर्ट के मुताबिक, इस ऑडियो को कैद करने की पहले से कोई योजना नहीं थी। हालांकि, हम मंगल पर काफी समय से मोशन (चाल) ढूंढने की कोशिश में थे। इसमें आवाज की तरंगों से पैदा होने वाला मोशन भी शामिल है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस मेंकॉर्नेल यूनिवर्सिटी के डॉन बैनफील्ड ने बताया- “मंगल ग्रह की हवाओं को सुनकर मुझे ऐसा लगा जैसे हम घर के बाहर गर्मी की दोपहर में बैठे हों। यानी मंगल और यहां की हवा में कुछ समानता है, जिसे इनसाइट लैंडर के जरिए सुना जा सकता है।”
रिकॉर्डिंग में आवाजों के साथ जो शोर सुनाई दे रहा है वो दरअसल इनसाइट के सोलर पैनल से टकराने वाली आवाजें और वाइब्रेशन (कंपन) है। आवाज को रिकॉर्ड करने में रोवर ने अपने एयर प्रेशर सेंसर के साथ भूकंप मापने वाले सेसमोमीटर का इस्तेमाल किया।
बैनर्ट के मुताबिक, इससे पहले 1976 में भेजा गया वाइकिंग लैंडर हवाओं की वजह से खुद हिलने लगा था, लेकिन तब इसकी आवाज रिकॉर्ड करना मुश्किल था। नासा ने इनसाइट लैंडर को इसी साल 26 नवंबर को मंगल की जमीन पर लैंड कराया था। वैज्ञानिकों के मुताबिक, सिर्फ दो हफ्ते के अंदर ऐसीजानकारियां मिलना बेहतरीन है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: bhaskar international story