Uncategorized

स्पेन से 4500 साल पहले पुरुष विलुप्त हो गए थे, बाद में यहां रूस से आकर लोग बसे



मैड्रिड. स्पेन में 4500 साल पहले पुरुष पूरी तरह विलुप्त हो गए थे। बाद में रूस के मैदानी इलाकों से यहां आकर लोग बसे। इस आधार पर माना जा रहा है कि स्पेन में रह रहे पुरुष रूसी प्रजाति के हैं।

  1. शोध के मुताबिक- रूस से आए अप्रवासी आईबेरियन प्रायद्वीप पर आकर बसे। वैज्ञानिकों की मानें तो ऐसा करीब 4500-4000 साल पहले कांस्य युग के दौरान हुआ। बड़ी बात यह कि रूस से महिलाओं के आने के सबूत नहीं मिलते। वैज्ञानिकों को इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई कि रूस से सिर्फ पुरुष ही क्यों आए?

  2. वर्तमान में आईबेरियन वह इलाका है जहां स्पेन और पुर्तगाल हैं। हडर्सफील्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 6000 ईसा पूर्व से 1600 ईसवी (करीब 7600 साल) के दौरान 403 आईबेरियंस के जीनोम का अध्ययन किया।

  3. शोध बताता है कि कैसे आईबेरिया की आबादी समय के साथ बदलती चली गई। करीब 7500 साल पहले किसान प्रजाति के लोगों के आने से पहले यहां (आईबेरिया) के लोगों का जीवन शिकार पर आधारित था।

  4. शोधकर्ताओं के मुताबिक- आईबेरिया में रूस से मुख्यत: पुरुष ही आए। उन्होंने किसी तरह वहां पहले से रह रहे पुरुषों की जगह ले ली और महिलाओं ने उनके (रूसी पुरुषों) के संरक्षण में रहना स्वीकार कर लिया।

  5. वैज्ञानिकों ने आईबेरिया से मिले फॉसिल में लड़के के वाहक वाई गुणसूत्र (Y क्रोमोसोम) की खोज की। एक्स गुणसूत्र (X क्रोमोसोम) लड़की का वाहक होता है। शोध के मुताबिक- 2500 ईसा पूर्व से 2000 ईसा पूर्व के बीच आईबेरिया और उत्तर अफ्रीका के बीच छिटपुट संपर्क के सूत्र मिलते हैं। आईबेरिया के 40% पूर्वज उत्तर अफ्रीका से माने जा सकते हैं लेकिन 100% वाई गुणसूत्र रूसी प्रजाति के पाए गए।

  6. अध्ययन बताता है कि महिलाओं की पूर्वज पूरी तरह स्थानीय थीं जबकि पुरुषों के पूर्वज मध्य यूरोप से आए थे। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के शोधकर्ता इनिगो ओलाडे कहते हैं कि प्रागैतिहासिक (प्री-हिस्टॉरिक) काल में लैंगिक पूर्वाग्रह का अद्भुत सबूत है।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      प्रतीकात्मक फोटो।


      शोध के मुताबिक- रूस से आए अप्रवासी आईबेरियन प्रायद्वीप पर आकर बसे।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *