जेल में कांच की दीवारें, गर्मी न हो इसलिए छत पर पौधे लगाए; इकोफ्रेंडली अवॉर्ड मिला
स्टॉकहोम. स्वीडन की एक जेल, कैदखाने की विचारधारा से बिल्कुल उलट है। इसकी छत पर 1100 वर्गमीटर में पौधे और टर्फ लगाए गए हैं। चारों तरफ 6000 वर्गमीटर दीवार वाले हिस्से मेंइंसुलेटेड कांच लगाए गए हैं जोबिल्डिंग को ठंडा रखते हैं। आठ कैटेगरी के वेस्ट मटेरियल के लिए एक डिस्पोजल रूम बनाया गया है। जेल को एक इकोफ्रेंडली अवॉर्ड (2019 ब्रीयम पब्लिक प्रोजेक्ट्स इन यूज) से नवाजा गया है।
तेबलन 4 नाम की एक बिल्डिंग को2010 में स्वीडिश कंपनी वासे ने खरीदा था। बाद मेंइसे जेल बना दिया। इसेस्वीडिश जेल और प्रोबेशन सर्विस (क्रिमिनलवार्डन) नाम दिया गया है। अवॉर्ड देने वाली संस्था के चेयरमैन एलन येट्स के मुताबिक- जेल में सुरक्षा से ज्यादा सफाई को अहमियत दी गई थी। जजों को ये बात काफी पसंद आई।
वासे की प्रॉपर्टी हेड सारा जागर्मो के मुताबिक- छत पर लगे पौधे बिल्डिंग को रेडिएशन और तापमान में हुए बदलाव से बचाते हैं। इसके चलते जमीन पर पानी बना रहता है और पौधों में परागण होता रहता है।
जेल की बैरकों को इस तरह बनाया गया है कि उनमें पानी की खपत कम हो। जेल में इस्तेमाल होने वाले फ्रिज ऊर्जा बचाते हैं। पूरी जेल में एलईडी लाइटिंग है जो एक सेंट्रल सर्विलांस सिस्टम से जुड़ी हुई है।
बिल्डिंग को एक मैकेनिकल वेंटिलेशन सिस्टम के जरिए गर्म और ठंडा किया जाता है। इस सिस्टम से हवा रीसाइकिल हो जाती है और उससे 50-60% गर्मी कम हो जाती है।
जेल के किचन के पूरे कचरे से बायोगैस बनाई जाती है। यहां का 12% खाना ऑर्गेनिक होता है। हफ्ते में दो दिन शाकाहारी खाना परोसा जाता है। जेल के अंदर ही एक कॉरिडोर है जो सीधे प्रॉसिक्यूटर ऑफिस और कोर्ट रूम से जुड़ा है। लिहाजा कैदी बिना कार के भी कोर्ट जा सकते हैं।
नॉर्वे की बोस्तोय जेल में सोलर पैनल लगे हुए हैं। यहां हर चीज रीसाइकिल की जाती है। वॉशिंगटन के कोयोटे रिज करेक्शन सेंटर में 16,929 वर्गफीट में सोलर पैनल लगे हुए हैं। इससे सालाना 3 लाख 70 हजार डॉलर (करीब ढाई करोड़ रुपए) की बचत होती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: bhaskar international story