Uncategorized

एशिया की सर्वश्रेष्ठ शेफ चुनी गईं गरिमा, मिचेलिन स्टार अवॉर्ड पाने वाली पहली भारतीय महिला



नई दिल्ली. भारतीय मूल की गरिमा अरोड़ा (32) एशिया की सर्वश्रेष्ठ महिला शेफ 2019 चुनी गई हैं। साथ ही वह मिचेलिन स्टार पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय महिला हैं। मिचेलिन स्टार एक रेटिंग सिस्टम है, जिसके तहत रेस्त्रां की गुणवत्ता की ग्रेडिंग की जाती है। गरिमा को 26 मार्च को एशिया के 50 बेस्ट रेस्त्रां की सेरेमनी में यह अवॉर्ड दिया जाएगा।

  1. गरिमा 2013 में थाईलैंड के दुआंगपोर्न बो सोंगवीसावा, 2014 में हॉन्ग कॉन्ग के विकी लाउ, 2016 में फिलीपींस के मार्गरीटा फोर्सेस, 2017 में हॉन्ग कॉन्ग के मे चाउ और 2018 में थाईलैंड के बोंगकोश बी सेतोगुन रेस्त्रां में काम कर चुकी हैं।

  2. गरिमा ने मुंबई के जय हिंद कॉलेज से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए फार्मा जर्नलिस्ट के रूप में भी काम किया। फिर वह अपनी कुकिंग स्किल्स बढ़ाने के लिए पेरिस चली गईं। दरअसल गरिमा के माता-पिता चाहते थे कि वह दुनिया की बेहतरीन डिशेज बनाना सीखें।

  3. गरिमा दुबई और कोपेनहेगन (डेनमार्क) के भी अव्वल रेस्त्रां में काम कर चुकी हैं। उन्होंने सेलिब्रिटी शेफ गॉर्डन रैमजे और रेने रेडजेपी के साथ भी काम किया है। पूरे किचन को संभालने का मौका उन्हें बैंकॉक के गगन आनंद के रेस्त्रां में मिला।

  4. 2016 में आनंद ने ही गरिमा को भारत जाकर रेस्त्रां खोलने का मौका दिया। यह डील नहीं हो पाई। एक इंवेस्टर ने बैंकॉक में ही गरिमा को उनका रेस्त्रां जीएए खोलने का ऑफर दिया। जीएए गगन आनंद के रेस्त्रां के सामने ही है।

  5. गरिमा के रेस्त्रां किचन में सात देशों के 18 लोग हैं। उनके मेन्यू में काफी विभिन्नता है। कस्टमर्स 10-14 कोर्स का टेस्टिंग मेन्यू चुन सकते हैं। डक डोनट और रोटी-अचार के साथ जैकफ्रूट उनके यहां काफी पसंद किया जाता है।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Garima Arora First Indian Woman to Receive Michelin Star


      गरिमा दुबई और कोपेनहेगन (डेनमार्क) के भी अव्वल रेस्त्रां में काम कर चुकी हैं।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *