Uncategorized

ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने ट्यूमर समझ निकाल दी महिला की किडनी, होश आया तो पता चली सच्चाई



इंटरनेशनल डेस्क। फ्लोरिडा में एक डॉक्डर ने कैंसर का ट्यूमर समझकर महिला की स्वस्थ किडनी निकाल दी। 53 साल की महिला मॉरीन पैचेको का 2016 में एक्सीडेंट हुआ था। इलाज के बाद भी उनकी पीठ में दर्द रहता था। दर्द से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने सर्जरी करवाने का फैसला लुया। इसके बाद डॉ रमोन वास्क्यूज ने सर्जरी की। इस दौरान डॉ ने महिला के पेलि्वस में एक मास देखा, जिसे इमरजेंसी केस बताकर किडनी निकाल दी।

डॉ रमोन वास्क्यूज ने महिला की रिपोर्ट्स सही ढंग से देखी नहीं थी। महिला के होश आने पर इस बात का पता चला। इसके बाद महिला ने कानूनी कार्रवाई की।5 लाख डॉलर के यानी करीब 3.62 करोड़ हर्जाना भरने के बाद मामले में सुलह हो गई। अब महिला को जिंदगी भर एक किडनी के सहारे जीना पड़ेगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


video


Doctor wrongly removes woman’s healthy KIDNEY


Doctor wrongly removes woman’s healthy KIDNEY

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *