Uncategorized

ऑस्ट्रेलिया को 9 महीने बाद घर में मिली जीत, भारत को 4 रन से हराया, देखिए आखिरी 12 बॉल का रोमांच



स्पोर्ट्स डेस्क/ ब्रिसबेन: ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैच की सीरीज के पहले टी-20 में भारत को 4 रन से हरा दिया। बारिश से बाधित मैच में भारत को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 174 रन का टारगेट मिला था। ऑस्ट्रेलिया टी-20 फॉर्मेट में घर में नौ महीने बाद जीता है। इससे पहले वह टी-20 में घरेलू मैदान पर इस साल 10 फरवरी को जीता था। तब उसने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया था। यह मैच बारिश के कारण 17-17 ओवर का किया गया था। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 24 गेंद चार छक्के की मदद से 46 रन बनाए। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन शिखर धवन ने बनाए। धवन ने 42 गेंद में 10 चौके और दो छक्के की मदद से 76 रन बनाए।

भारत ने टॉस जीतकर चुनी थी गेंदबाजी
भारत ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 17 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाए। हालांकि, डकवर्थ लुईस के नियम के कारण भारत को जीत के लिए 17 ओवर में 174 रन का लक्ष्य मिला। टीम इंडिया 17 ओवर में सात विकेट पर 169 रन ही बना पाई। बारिश के कारण मैच का एक घंटा बरबाद हुआ। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी के समय जब 17वें ओवर की पहली गेंद फेंकी गई, तभी बारिश आ गई। दोबारा मैच शुरू होने पर अंपायर्स ने मैच को 17-17 ओवर का करने का फैसला किया।

दो ओवर में दो गलतियां
आखिरी के दो ओवर में टीम इंडिया को जीत के लिए 24 रन बनाने थे, पिच पर दिनेश कार्तिक और रिषभ पंत थे, बॉलर थे एंड्रयू टाय। पहली बॉल पर दिनेश कार्तिक ने इस धीमी गेंद पर कवर ड्राइव खेला और शानदार चौका जड़ा। अब भारत को 11 गेंदों पर 20 रन चाहिए। दूसरी बॉल पर एंड्रयू टाय ने वाइड गेंद कर दी। भारत को एक अतिरिक्त रन मिला। अब 11 गेंदों पर 19 रन चाहिए थे। कार्तिक ने अगली बॉल पर 1 रन लिया। अब भारत को 10 गेंदों पर 18 रन चाहिए थे।
ओवर की तीसरी बॉल पर रिषभ पंत ने रिवर्स स्कूप शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन बॉल सीधे बेहरिनडॉफ के हाथों में गई। पंत का ये शॉट मैच का टर्निंग प्वॉइंट साबित हुआ। अब भारत को 9 गेंदों पर 18 रन चाहिए। नए बल्लेबाज क्रुणाल पांड्या पिच पर आए। पहली बॉल पांड्या के हेल्मेट पर लगी। हालांकि पांड्या ने लेग बाइ का एक रन जरूर ले लिया। अब भारत को 8 गेंदों पर 17 रन चाहिए थे। इस शॉर्ट गेंद पर चूक गए कार्तिक, कोई रन नहीं मिला। अब भारत को 7 गेंदों पर 17 रन चाहिए थे। इस ओवर की आखिरी बॉल पर दिनेश कार्तिक ने लॉन्ग ऑन दिशा में शानदार चौका जड़ा। अब भारत को 6 गेंदों में 13 रन चाहिए थे।

कैसा रहा आखिरी ओवर
आखिरी ओवर मार्कस स्टोइनिस ने डाला, पहली गें पर क्रुणाल पांड्या ने दो रन लिए। अब भारत को 5 गेंदों पर 11 रनों की जरूरत थी, हालांकि इस बॉल पर सिंगल लेते तो स्ट्राइक पर कार्तिक रहते, जो बड़े शॉट्स आसानी से खेल सकते थे। ये दूसरी बड़ी गलती साबित हुई। बहरहाल अगली बॉल पर ऑफ स्टंप से बाहर फेंकी, जिसे अंपायर ने वाइड करार दिया, अब 4 गेंदों पर 10 रनों की जरूरत थी, तीसरी गेंद पर पांड्या ने बेहद खराब शॉट खेलकर कैच दे बैठे, अब भुवनेश्वर कुमार पिच पर आए, भारत को जीत के लिए 3 गेंदों पर 10 रन चाहिए थे। चौथी बॉल पर गेंद को मिड ऑफ दिशा के ऊपर से शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद सीधे फील्डर बेहरिनडॉफ में हाथों में चली गई। दिनेश कार्तिक 13 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए। अब कुलदीप यादव पिच पर आए। अब भारत को 2 गेंदों पर 10 रन चाहिए थे। ये गेंद वाइड रही। भारत को एक रन मिला। अब 2 गेंदों पर 9 रन चाहिए थे। इस बार एक और शॉर्ट गेंद, लॉन्ग ऑन पर शॉट खेला लेकिन एक रन ही मिला। भारत के हाथ से मैच निकलता हुआ। अब अंतिम गेंद पर 8 रन चाहिए। आखिरी बॉल पर कुलदीप यादव ने शॉर्ट फाइन लेग पर चौका जड़ दिया लेकिन ये नाकाफी साबित हुआ। भारत को 4 रन से हार मिली।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Australia win by four runs by the DLS method

Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *