Uncategorized

जमानत मिलने के 28 दिन बाद फिर गिरफ्तार किए गए निसान मोटर्स के पूर्व चेयरमैन



टोक्यो. निसान मोटर्स के पूर्व चेयरमैन कार्लोस घोनको जमानत मिलने के 28 दिन बाद फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जापानी मीडिया के मुताबिक गुरुवार सुबह उन्हें घर से गिरफ्तार किया गया। उन पर भरोसा तोड़कर माहौल बिगाड़ने का नया आरोप लगा है।

  1. पिछली बार 19 नवंबर 2018 को गिरफ्तारी के बाद उन्हें 6 मार्च 2019 को सशर्त जमानत मिली थी। वो 108 दिन जेल में रहे थे। नवंबर में उन्हें भ्रष्टाचार, निसान के पैसे के निजी इस्तेमालऔर आय कम दिखाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, घोनसभी आरोपों को गलत बताते रहे हैं।

  2. जापान के कानून के मुताबिक किसी आरोपी को अलग-अलग आरोप के लिए कई बार गिरफ्तार किया जा सकता है। इससे अभियोजकों को लंबे समय तक आरोपी से पूछताछ करने की अनुमति मिल जाती है।

  3. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक दूसरी बार गिरफ्तारी पर घोनने अपने प्रवक्ता के जरिए कहा है कि यह निसान कंपनी के कुछ लोगों की अभियोजकों को गुमराह कर मुझे चुप कराने की कोशिश है। मैं निर्दोष हूं और हार नहीं मानूंगा। मेरे खिलाफ लगे आरोप बेबुनियाद हैं।

  4. बुधवार को घोनने ट्विटर के जरिए कहा था कि अगले हफ्ते प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सच्चाई बताएंगे। घोनजापान की ऑटो इंडस्ट्री के टॉप अधिकारियों में शामिल थे। उन्होंने 20 साल पहले निसान को दिवालिया होने से बचाया था।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      कार्लोस घोन।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *