Uncategorized

दुनिया में जापानी पासपोर्ट बेस्ट, 190 देशों में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा; भारतीय पासपोर्ट 81वें नंबर पर



वॉशिंगटन. दुनिया में जापान के पासपोर्ट को सबसे अच्छा माना गया है। विश्व के 190 देश जापानी पासपोर्ट को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देते हैं। यह खुलासा अमेरिका की एडवायजरी फर्म हेन्ली के पासपोर्ट इंडेक्स की तिमाही रिपोर्टसे हुआ। इस रिपोर्ट में भारतीय पासपोर्ट को दुनिया में 81वां स्थान दिया गया है। भारतीय पासपोर्ट को महज 60 देश ही ‘वीजा ऑन अराइवल’ की सुविधा देते हैं।

  1. विशेषज्ञों के मुताबिक, हेन्ली पासपोर्ट इंडेक्स ‘वीजा ऑन अराइवल’ के आधार पर तैयार कियाजाताहै। म्यांमार ने अक्टूबर की शुरुआत में जापान को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा दी थी। इससे जापान हेन्ली इंडेक्स में नंबर-1 पर पहुंच गया।

  2. कई देश ऐसे भी हैं, जिनकी ऑन अराइवल वीजा की सुविधा बढ़ी। इसके बावजूद वे निचले पायदान पर खिसक गए। इनमें जर्मनी, डेनमार्क, फिनलैंड, इटली, स्वीडन, नॉर्वे, यूके और ऑस्ट्रिया आदि देश शामिल हैं।

  3. 2017 की हेन्ली पासपोर्ट इंडेक्स में जर्मनी अव्वल था। उसे 176 देशों ने वीजा ऑन अराइवल की सहूलियत दे रखी थी। अब जर्मनी को 188 देश वीजा ऑन अराइवल की सुविधा दे रहे हैं। लेकिन वह पासपोर्ट इंडेक्स में नीचे खिसक गया है।

  4. पासपोर्ट इंडेक्स मेंदक्षिण कोरिया तीसरे नंबर पर ही है। वहीं, दूसरे नंबर पर सिंगापुर है, जिसके नागरिक 189 देशों में वीजा ऑन अराइवल का लाभ उठा सकते हैं।

  5. हेन्ली पासपोर्ट इंडेक्स में 2017 के मुकाबले भारत ने छह पायदान का सुधार किया है। 2017 में भारतीय पासपोर्ट को 87वें नंबर पर रखा गया था। पड़ोसी देशों पाकिस्तान (104), बांग्लादेश (100), श्रीलंका (99) के मुकाबले भारत काफी आगे है। हालांकि, इस लिस्ट में चीन71वें नंबर पर है।

  6. देश2018 में रैंकिंग/वीजा ऑन अराइवल2017 में रैंकिंग/वीजा ऑन अराइवल
    जापान01/19005/172
    सिंगापुर02/18904/173
    जर्मनी03/18801/176
    फ्रांस03/18804/173
    दक्षिण कोरिया03/18807/170
    डेनमार्क04/18703/174
    फिनलैंड04/18703/174
    इटली04/18703/174
    स्वीडन04/18702/175
    स्पेन04/18703/174
    नॉर्वे05/18604/173
    यूके05/18604/173
    ऑस्ट्रिया05/18604/173
    लक्जमबर्ग05/18604/173
    नीदरलैंड05/18604/173
    पुर्तगाल05/18604/173
    यूएस05/18604/173
    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      हेन्ली इंडेक्स में जापान को पहला नंबर मिला है। 190 देश यहां के नागरिकों को ऑन अराइवल वीजा की अनुमति दे रहे हैं।


      सिंगापुर दूसरा ऐसा देश है, जो हेन्ली इंडेक्स की टॉप लिस्ट में शामिल है। सिंगापुर के नागरिक 189 देशों में ऑन अराइवल वीजा की सुविधा का लाभ ले सकते हैं।


      जर्मनी, फ्रांस और दक्षिण कोरिया पासपोर्ट इंडेक्स में तीसरे नंबर पर हैं।


      डेनमार्क, इटली, फिनलैंड, स्वीडन और स्पेन को संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर रखा गया है।


      नॉर्वे, यूके, ऑस्ट्रिया, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, पुर्तगाल और यूएस संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर हैं।


      कनाडा, स्विट्जरलैंड, आयरलैंड और बेल्जियम छठे नंबर पर हैं।


      ऑस्ट्रेलिया, ग्रीस और माल्टा के लोग 183 देशों में ऑन अराइवल वीजा का लाभ उठा सकते हैं।


      न्यूजीलैंड और चेक गणराज्य के लोग 182 देशों में आसानी से यात्रा कर सकते हैं।


      आइसलैंड दुनिया का ऐसा टूरिस्ट प्लेस है, जहां दुनिया भर के पर्यटक आना पसंद करते हैं। हालांकि, आइसलैंड के नागरिकों को भी 181 देशों में ऑन अराइवल वीजा की सहूलियत मिलती है।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *