Uncategorized

दुष्कर्म का दोषी मानकर 4 अश्वेतों को दी गई थी सजा, 70 साल बाद माफी दी



वॉशिंगटन. अमेरिका के फ्लोरिडा में 70 साल पहले एक लड़की के रेप के मामले में सजा काटने वाले चार लोगों को मरणोपरांत माफी दे दी गई है। गवर्नर रॉन डीसैंटिस और उनकी कैबिनेट ने माफी पर मुहर लगाई। चारोंके परिवारवालों से भी गलत केस चलाने के लिए क्षमा मांगी गई है।

  1. 1949 में फ्लोरिडा के ग्रोवलैंड में सैम्युअल शेफर्ड, वॉल्टर इरविन, चार्ल्स ग्रीनली और अर्नेस्ट थॉमस नाम के अफ्रीकी मूल के चार अमेरिकी युवकों पर तब 17 साल की नोरमा पैजेट के रेप का आरोप लगा था। पैजेट ने पुलिस को बताया था कि कार खराब होने के बाद चार अश्वेत लोगों ने उन्हें अगवा कर दुष्कर्म किया। मीडिया में यह खबर फैलने के बाद उन्हें ‘ग्रोवलैंड फोर’ नाम दिया गया।

  2. पुलिस ने इस मामले में चारों लोगों को गिरफ्तार किया था। सभी को काउंटी जेल में यातनाएं दी गई थीं। इतना ही नहीं शेफर्ड नाम के एक आरोपी के घर में गुस्साई भीड़ ने आग भी लगा दी थी।

  3. रातभर मारपीट के बाद अर्नेस्ट थॉमस ने जेल के बाहर मौजूद दलदल में छिपकर भागने की कोशिश की। 1000 से ज्यादा बंदूकधारी पुलिसकर्मियों ने 30 घंटे तक उसकी तलाश की। शुक्रवार को फ्लोरिडा के सदन में पेश हुई रिपोर्ट में कहा गया कि थॉमस को केस चलाए जाने से पहले ही गोली मार दी गई थी।

  4. वहीं, दूसरे विश्व युद्ध में अमेरिका के लिए लड़ने वाले इरविन और शेफर्ड को मौत की सजा सुनाई गई थी। 16 साल के ग्रीनली को नाबालिग होने की वजह से उम्रकैद की सजा दी गई थी।

  5. तीनों आरोपियों ने जब सुप्रीम कोर्ट में अपील की तो उन पर फिर हमला हुआ। इसके बाद फ्लोरिडा के लेक काउंटी के शेरिफ विलिस मैकॉल उन्हें हथकड़ी लगाकर शहर के बाहर ले गए और गोली मार दी। इसमें शेफर्ड की मौके पर ही मौत हो गई और इरविन गंभीर रूप से घायल हुआ। हालांकि, विलिस ने गोली चलाने को आत्मरक्षा में उठाया कदम बताया।

  6. सुप्रीम कोर्ट ने भी इरविन को मौत की सजा दी। कुछ समय बाद उनकी सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया गया। 1969 में इरविन की जेल में ही मौत हो गई। दूसरी तरफ ग्रीनली को 1962 में जेल से रिहा कर दिया गया। उसकी 2012 में मौत हुई।

  7. फ्लोरिडा के टैलाहासी में अधिकारियों की मीटिंग के दौरान रेप का आरोप लगाने वाली नोरमा पैजेट (86) भी पेश हुईं। उन्होंने अफसरों से अपील करते हुए कहा कि दोषियों ने उनका रेप किया था और इसलिए उन्हें माफ न किया जाए। हालांकि, डीसैंटिस गवर्नर बनने से पहले ही मामले को न्याय की असफलता बताकर चारों को माफी देने की बात कह चुके थे।

  8. डीसैंटिस ने हाल ही में कहा था कि चारों युवकों को उन अपराधों के लिए सजा दी गई जो उन्होंने किए ही नहीं। वो दोषी नहीं बल्कि असली पीड़ित थे। फ्लोरिडा के सदन ने भी चारों लोगों के परिवार से गलती के लिए माफी मांगी थी।

  9. गिलबर्ट किंग का उपन्यास ‘डेविल इन द ग्रोव’ इस मामले से जुड़े चारों लोगों पर ही आधारित है। 2013 में उन्हें इसके लिए पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। किंग ने इस उपन्यास को शेफर्ड, इरविन, ग्रीनली और थॉमस का बचाव करने वाले वकील थर्गुड मार्शल (जो कि बाद में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बने) के जीवन पर लिखा था। इस किताब के रिलीज होने के बाद चारों पीड़ित आदमियों की कहानी पूरे फ्लोरिडा में चर्चित हुई।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      after 70 yrs florida pardon 4 deceased African Americans accused of raping a white woman


      after 70 yrs florida pardon 4 deceased African Americans accused of raping a white woman

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *