Uncategorized

फेसबुक ने कानूनी खर्च के लिए 20958 करोड़ रु. अलग रखे, इसलिए मुनाफा 51% घट गया



कैलिफॉर्निया. फेसबुक ने जनवरी-मार्च तिमाही में 2.4 अरब डॉलर (16,766 करोड़ रुपए) का मुनाफा घोषित किया है। यह पिछले साल की मार्च तिमाही के मुकाबले 51% कम है। कंपनी ने डेटा प्राइवेसी से जुड़े मामले में कानूनी खर्चों के लिए 3 अरब डॉलर (20,958 करोड़ रुपए) अलग रखे हैं। इसलिए मुनाफे में कमी आई है।

  1. फेसबुक ने माना है कि डेटा प्राइवेसी के मामलों में फेडरल ट्रेड कमीशन 3 से 5 अरब डॉलर का जुर्माना लगा सकता है। हालांकि, इस जानकारी का निवेशकों पर असर नहीं हुआ है। बुधवार को आफ्टर आवर्स में फेसबुक का शेयर 10% चढ़ गया।

  2. जनवरी-मार्च तिमाही में फेसबुक का रेवेन्यू 26% बढ़कर 15 अरब डॉलर (1.04 लाख करोड़ रुपए) पहुंच गया। प्रति यूजर औसत आय 16% बढ़कर 6.42 डॉलर हो गई है। पिछले साल जनवरी-मार्च में यह 5.53 डॉलर थी। डेली एक्टिव यूजर्स की संख्या 8% बढ़कर 1.56 अरब हो गई है। मंथली एक्टिव यूजर्स भी 8% बढ़कर 2.38 हो गए हैं।

  3. देशतिमाहीडेली एक्टिव यूजर
    यूरोपअक्टूबर-दिसंबर 201828.2 करोड़
    जनवरी-मार्च 201928.6 करोड़
    यूएस-कनाडाअक्टूबर-दिसंबर 201818.6 करोड़
    जनवरी-मार्च 201918.6 करोड़
  4. फेसबुक की रेवेन्यू ग्रोथ

    यूएस-कनाडा29%
    एशिया-पैसिफिक28%
    यूरोप20%
    बाकी दुनिया23%
    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *