Uncategorized

मेलानिया ट्रम्प ने कहा- पुरुषों पर आरोप लगाने वाली महिलाओं को सबूत देना चाहिए



  1. मेलानिया ने केन्या ट्रिप के दौरान एबीसी न्यूज को इंटरव्यू दिया था। मेलानिया से सवाल किया गया कि वे मी टू मूवमेंट का समर्थन करती हैं या नहीं? हाल ही में मेलानिया अपनी पहले अफ्रीका दौरे पर मिस्र, घाना, केन्या और मलावी गई थीं।

  2. मेलानिया ने कहा- मैं महिलाओं का समर्थन करती हूं और उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए। हमें उनका (महिलाओं का) सपोर्ट करना चाहिए लेकिन केवल महिलाओं नहीं पुरुषों की आवाज भी सुनी जानी चाहिए।

  3. बीते सालों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर भी कई महिलाएं यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं। ट्रम्प ने कहा था- जब पुरुषों पर आरोप लगते हैं, तो वह उनका सबसे भयावह समय होता है। सुप्रीम कोर्ट के जज ब्रैट कैवेनॉ पर भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      केन्या में मेलानिया ने बच्चों के साथ भी वक्त बिताया।


      मिस्र के पिरामिडों के पास भी मेलानिया ने फोटो खिंचवाई।


      केन्या ने मेलानिया ने वाइल्ड लाइफ का भी लुत्फ उठाया।


      मेलानिया अफ्रीकी जनजातियों की महिलाओं से भी मिलीं।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *