Uncategorized

100 हिरणों के शिकारी को सजा- सालभर तक हर महीने देखनी होगी हिरण पर बनी फिल्म



वॉशिंगटन. लॉरेंस काउंटी की अदालत ने हिरणों के शिकार के दोषी को एक साल तक हिरण के बच्चे पर बनी फिल्म ‘बाम्बी’ देखने की सजा सुनाई। डेविड बेरी जूनियर नाम के इस दोषी को हर महीने यह फिल्म देखनी होगी। अदालत ने उसे 100 हिरणों के शिकार का दोषी करार दिया था।

बॉम्बी 1942 में बनी कार्टून फिल्म है। इसके निर्देशक डेविड हैंड थे। यह फिल्म ऑस्ट्रेलियाई लेखक फेलिक्स सैल्टेन की किताब ‘बाम्बी- अ लाइफ इन द वुड्स’पर आधारित थी।

  1. जज रॉबर्ट जॉर्ज ने कहा कि बेरी को पहली बार बाम्बी 23 दिसंबर के पहले देखनी होगी। उन्होंने कहा कि यह भी निश्चित किया जाए कि डेविड महीना खत्म होने से पहले यह फिल्म देख ले।

  2. डेविड बेरी कोमिसौरी के इतिहास में ज्यादा हिरणों का शिकार करने वाला घोषित किया गया। अफसरों के मुताबिक, उसने 100 से ज्यादा हिरणों का शिकार किया।

  3. लॉरेंस काउंटी के अटॉर्नी डॉन ट्रोटर के मुताबिक- डेविड शिकार के बाद हिरणों का सिर ट्रॉफी के तौर पर ले जाता था और धड़ फेंक देता था।

  4. बेरी को हथियार कानून के उल्लंघन का भी दोषी पाया गया। उसे 120 दिन अतिरिक्त जेल में गुजारने होंगे।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      अदालत ने डेविड बेरी को यह सजा सुनाई।


      1942 में हिरण के बच्चे पर बनी थी फिल्म बाम्बी।

      Source: bhaskar international story

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *